रेवांचल टाईम्स - अतिथि शिक्षक परिवार मंडला के द्वारा मुख्यमंत्री जी से ज्ञापन भेंट के दौरान उनसे बड़ा ही रहस्यमय जवाब मिला है। जिससे अतिथि शिक्षक परिवार में पहेली की तरह वातावरण बन गया है।
मुख्यमंत्री जी ने ऐसा किसलिए कहा है यह समझ से परे है- "आपके बुलाने पर ही मैं आया हूं"
मुख्यमंत्री जी का यह कहना अतिथि शिक्षकों की समझ से परे जा रहा है,कि आपके बुलाने पर ही मैं आया हूं शायद इनका इशारा कमलनाथ की सरकार को गिराकर पुनः शिवराज की सरकार बन जाने की ओर रहा है। जिसमें अतिथि शिक्षकों का बहुत बड़ा स्थान मुख्यमंत्री जी को समझ में आ रहा है।अतिथि शिक्षकों से ज्ञापन लेते समय मुख्यमंत्री जी ने शायद इसलिए कहा है।
अवगत हो,कि मंडला पुलिस लाइन स्थित हैलीपैड में अतिथि शिक्षक संगठन की ओर से एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री के हाध ज्ञापन सौंपा है। 22 नवंबर जनजाति गौरव दिवस समापन समारोह अवसर पर उनका आगमन सबसे पहले मंडला हुआ था। मुख्यमंत्री को संबोधित कर लिखे ज्ञापन में नियमित रोजगार को लेकर वर्षों से लंबित मांग को जल्द पूरा करने और शासन की नीतियों व प्रक्रियाओं से प्रभावित होते स्कूल से बाहर होते जा रहे अतिथि शिक्षकों को बाहर नहीं निकाले जाकर रोजगार में निरंतरता बनाये रखने की मांग की गई है। ज्ञापन में मुख्यमंत्री जी को ध्यान दिलाया गया है,कि विभागीय परीक्षा लेकर कटॉफ कम कर परीक्षा परिणाम,अनुभव के बदले बोनस अंक देकर नियमित करने की मांग भी मुख्य रूप से की गई है।व्यापम परीक्षा उत्तीर्ण अतिथि शिक्षकों को सीधे शिक्षक बनाने तथा अप्रशिक्षितों को सरकारी योजना से प्रशिक्षित कराने की मांग भी सामिल है। ज्ञापन में ध्यानाकर्षण कराया गया है,कि हाल ही में आपके ही विधानसभा क्षेत्र नसरुल्लागंज के अतिथि शिक्षकों के सामने विभागीय परीक्षा लेने की बात कहकर संबोधित भी किया है।जिस पर ही जल्द कार्यवाहीं करने की बात दोहराई गई है।अतिथि शिक्षकों की लंबित मांग की ओर सरकार का ध्यान नहीं जा पाने के प्रति भी खेद जताते हुए बताया गया है,कि सरकार की इस तरह नजरंदाजी से सैकड़ों अतिथि शिक्षक आर्थिक तंगी और गिरते जा रहे स्वाभिमान से त्रस्त होकर आत्महत्याएं या समय के पहले प्राण गंवाने विवश हो रहे हैं।सैकड़ों ने तो प्राण गंवा भि चुके हैं। बावजूद इसके सरकार चूप्पी साधे हुई है।
संगठन जिला अध्यक्ष पी.डी.खैरवार,प्रहलाद झरिया,संजय सिसोदिया,रेणु तिवारी, मीनाक्षी दुबे, दुर्गा श्रीवास,उपासना सिंह, अतुल द्दिवेदी, अखिलेश बेंद्रे,अमर सिंह धुर्वे,श्रवण कुमार यादव, संजय ठाकुर, अर्चना सिंगौर, राजू झारिया सहित बड़ी संख्या में अतिथि शिक्षक परिवार के लोग सामिल रहे।
No comments:
Post a Comment